EOS-08 क्या है जानें,इसरो की नई उड़ान अगस्त 2024

आप सभी का हार्दिक स्वागत है, आज मैं आप सभी को इतिहास रचने को आतुर हमारे ISRO की एक नई उड़ान की बात करने जा रहा  हूँ।


इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने  अपने एक्स हैंडल पर एवं अपने वेबसाइट के माध्यम से पब्लिक में जानकारी साझा करते हुए 11 अगस्त की रात को बताया
कि अर्थ ऑब्ज्वेंशनसैटेलाइट-8 (EOS-08) को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेससेंटर से SSLV-D3 लॉन्च व्हीकल की मदद से लॉन्व किया जाएगा। जहाँ से चन्द्रयान 3 को लांच किया गया था।


ISRO ने  SSLV- D3 को स्वतंत्रता दिवस के 🇮🇳🇮🇳 के मौक़े को यादगार बनाने के लिए  इसे लांच करने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन कुछ वजह के कारण इसे लांच नहीं किया है।ISRO अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है की  इसे 16 अगस्त को लांच किया जाएगा।

इसरो  के मुताबिक इस  SETELITE का EOS-08 का तीसरा पेलोड  अल्ट्रावायलेट किरणों की निगरानी करेगा। सेटेलाइट EOS-08 सैटेलाइट में तीन पेलोड हैं। इसमें इलेक्ट्रोऑप्टिकल इंफ्रारेड पेलोड (EOIR), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (GNSS-R) और Si-UV डोसीमीटर शामिल हैं। जो मौसम  सबंधित  सभी जानकारी पृथ्वी को भेजेगा इसके पेलोड पर अनेक सेंसर लगे हुए हैं।
EOIR पेलोड को आपदा निगरानी, पर्यावरण निगरानी जैसे काम के लिए तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन कियागया है। यह पेलोड दिन और रात में भी तस्वीरें खींच सकता है । यह सेटेलाइट

 
GNSS-R समुद्र की सतह पर हवा का विश्लेषण, मिट्टी की नमी का आकलन, बाढ़ का पता लगाने के लिए रिमोट सेंसिंग क्षमता के लिए किया जाएगा। इस सेटेलाइट की खास बात यह है की
सेंसर SicUV डोसीमीटर आने वेक वक्त के गगनयान मिशन के लिए अल्ट्रावायलेट किरणों की निगरानी करेगा। जिससे इसरो का अगला मिशन 100 % सफल हो। हम 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 भारतीय  चंद्रयान 3 के समय इसरो का सफलता का  कारनामा देख चुके हैं।
उम्मीद है आपको मेरा लेख पसंद आया है आप सभी इस लिंक को सभी दोस्तों तक शेयर करें ताकि सभी General knowledge का लाभ ले  सकें और हिंदुस्तानी होने पर गर्व कर सकें।


प्रिय पाठक मैं उम्मीद करता हूँ  आप  स्वथ्य  हों दीर्घायु हों, आपका परिवार सुखी हों तथा आप भी एक नई उड़ान भर सकें आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
                                 धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments