टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी करने, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, वर्ष 2023 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की परीक्षा अवधि समाप्ति की कार्रवाई और परामर्शदात्री समिति की बैठक की मांग

0

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी करने, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, वर्ष 2023 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की परीक्षा अवधि समाप्ति की कार्रवाई और परामर्शदात्री समिति की बैठक की मांग

 
 छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ, जिला जशपुर 

जशपुर। शिक्षकों के अधिकार, सम्मान एवं विभिन्न लंबित सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ जिला जशपुर ने 11 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर विभाग का ध्यान महत्वपूर्ण एवं गंभीर विषयों की ओर आकर्षित कराया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार,प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रेमी एवं प्रांत अध्यक्ष श्री धरमदास बंजारे, के निर्देशन में सौंपा गया।

यह ज्ञापन  संघ के जिला सचिव विजय कुमार पैंकरा के कुशल नेतृत्व में सौंपा गया, इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मधु पैकरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दादू प्रसाद चंद्रा,ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर देवकी प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुपमा कुजूर, ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार अजय डडसेना, मीडिया प्रभारी निकिता नामदेव, प्रवक्ता स्वाति आदित्य, ब्लॉक संरक्षक हरिओम नागेश, सहसचिव कुलदीप बड़ा,सह मीडिया प्रभारी  बिनीता भोय, कि उपस्थिति में सौंपा गया। संघ नें ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के बजाय समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाना आवश्यक है। संगठन ने पदोन्नति, परीक्षा अवधि समाप्ति तथा शिक्षकों से वसूली एवं मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को लेकर विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग की।

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमानुसार पदोन्नति का मिले अवसर और प्रक्रिया आगे बढे 

 संघ ने “सत्र 2026 में सहायक शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी को पदोन्नति देने हेतु पात्र-अपात्र सूची अतिशीघ्र जारी करने तथा पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने बाबत” मांग रखी।

संघ ने कहा कि सत्र 2026 में सहायक शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ है। ऐसे में पदोन्नति के लिए पात्र टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पात्र-अपात्र सूची अतिशीघ्र जारी किया जाना जरूरी है, ताकि शिक्षकों को अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके और पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ समय पर मिल सके और पूर्व ज्ञापन के आधार पर  ACR के तहत तथा माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर के निर्णय अनुसार पर  पदोन्नति जोइनिंग तिथि के आधार पर न करते हुए कैलेंडर वर्ष के आधार पर किया जाना है। इसी तारतम्य में लोक शिक्षण संचानालय, रायपुर द्वारा प्राचार्य के पदोन्नति हेतु प्रधान पाठक मिडिल स्कूल के लिए टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का जानकारी भी मंगाया है फिर सहायक शिक्षक से हेड मास्टर अथवा शिक्षक एवं शिक्षक से मिडिल स्कूल प्रधान पाठक, एवं व्याख्याता के पदोन्नति के लिए टेट अनिवार्य है, और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी नियुक्ति और पदोन्नति दोनों दोनों के लिए टेट परीक्षा को आवश्यक माना है। अतः किस आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया को लंबित किया जा रहा है।

संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने का आग्रह किया है।

वर्ष 2023 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की परीक्षा अवधि समाप्ति की कार्रवाई शीघ्र हो

 संघ नें वर्ष 2023 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की परीक्षा अवधि समाप्ति हेतु गोपनीय चरित्रावली जमा करवाने बाबत” विषय को प्रमुखता से उठाया।

संघ ने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2023 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की परीक्षा अवधि सितम्बर 2026 में समाप्त हो रही है, 

संघ ने मांग की कि संबंधित शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली जमा कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर परीक्षा अवधि समाप्ति एवं आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि शिक्षकों को इसका लाभ समय पर प्राप्त हो सके। क्योंकि समय पर CR जमा नहीं होने से पर दोनों नियमितीकरण की प्रक्रिया रुक जाती है जिससे मानसिक प्रताड़ना और परेशान होना पड़ता है। 2022 भर्ती  के शिक्षकों का चार महीना पश्चात नियमितीकरण हुआ था।

बधाइयां प्राप्त हो रही सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारी के द्वारा

 ,पत्थलगांव ब्लॉक अध्यक्ष श्री रवि शंकर पैंकरा एवं सचिव श्रीमती क्रांति पैंकरा, कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती साधना भारती एवं सचिव श्रीमती ममता पटेल, एवं सचिव श्री अरविंद कुमार वर्मा, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नमिता नायक एवं सचिव श्रीमती कुसुम लता निषाद, बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती दिव्या ज्योति कुजूर एवं सचिव श्रीमती गीता भगत, दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम नेताम एवं सचिव सुश्री नीलू कुजूर, मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार यादव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवचरण यादव तथा बगीचा ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री चंद्रेश साहू ने भी ब्लॉक जशपुर के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top