पत्थलगांव ब्लॉक में छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन
![]() |
| विकासखंड अध्यक्ष श्री रवि शंकर पैंकरा एवं अन्य पदाधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य को ज्ञापन सौंपते हुए |
टीईटी योग्यता की प्रविष्टि, अर्जित अवकाश, जनगणना ड्यूटी, वरिष्ठता निर्धारण और सर्विस बुक सत्यापन को लेकर रखीं मांगें
पत्थलगांव, जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रेमी प्रांत अध्यक्ष धरमदास बंजारे, के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ, विकासखंड पत्थलगांव कार्यकारिणी द्वारा शिक्षकों के विभिन्न सेवा संबंधी विषयों को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पत्थलगांव श्री वेदानंद आर्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने, वरिष्ठता का नियमानुसार निर्धारण करने तथा सेवा अभिलेखों के नियमित सत्यापन सहित विभिन्न मांगों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
इन पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन👇
शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष रविशंकर पैकरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पटेल, सहसचिव बलवंत डनसेना, सलाहकार सुश्री मंजूलता साहू एवं सदस्य अरुण सिदार ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से संबंधित सभी बिंदुओं को सामने रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया।
टीईटी योग्यता की सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि की मांग
ज्ञापन में टी.ई.टी. की योग्यता (प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर) की सेवा पुस्तिका में अनिवार्य रूप से नियमानुसार प्रविष्टि किए जाने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि संबंधित शिक्षकों की पात्रता एवं योग्यता संबंधी जानकारी सेवा अभिलेख में विधिवत दर्ज होना आवश्यक है।
![]() |
| संघ का ज्ञापन |
विशेष अर्जित अवकाश का हो नियमानुसार इंद्राज
संघ ने अनुसूचित क्षेत्र के विशेष अर्जित अवकाश के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र क्रमांक /1922/स्था.02/अति. अर्जि.अवकाश/2026-27, जशपुर, दिनांक 14/08/2026 के अनुसार सेवा पुस्तिका में नियमानुसार इंद्राज किए जाने की मांग रखी है।
जनगणना कार्य की ड्यूटी का भी किया उल्लेख
जनगणना कार्य करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की विश्राम अवकाश के दौरान लगी ड्यूटी का छत्तीसगढ़ अवकाश नियम 2010 के नियम 25, 26 एवं 27 के तहत सेवा पुस्तिका में नियमानुसार इंद्राज करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
![]() |
| सलाहकार मंजूलता साहू,अध्यक्ष रविशंकर पैंकरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पटेल, सहसचिव बलवंत डनसेना, अरुण सिदार सदस्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव से चर्चा करते हुए |
व्यापम मेरिट सूची के आधार पर वरिष्ठता निर्धारण की मांग
ज्ञापन में 2019, 2023 एवं 2025 भर्ती के सहायक शिक्षक/सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला/शिक्षक की वरिष्ठता का निर्धारण नियमानुसार व्यापम की मेरिट सूची के आधार पर किए जाने की मांग की गई है। संघ ने वरिष्ठता निर्धारण में निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रति वर्ष सर्विस बुक सत्यापन की मांग
इसके अलावा संघ ने शिक्षकों की सर्विस बुक का प्रति वर्ष नियमानुसार सत्यापन किए जाने की मांग भी रखी है। संघ का कहना है कि सेवा पुस्तिका में समय पर सभी आवश्यक प्रविष्टियां एवं सत्यापन होने से भविष्य में सेवा संबंधी मामलों में अनावश्यक विसंगतियों से बचा जा सकेगा।
शिक्षक के हित से समझौता नहीं : कार्यकारी अध्यक्ष मधु पैकरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ जिला जशपुर की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मधु पैकरा ने कहा कि शिक्षकों के हित से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार समय पर संपन्न किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से अपील की कि शिक्षक हित से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
ब्लॉक स्तर पर शिक्षक संबंधी कार्य लंबित न रखें : विजय कुमार पैकरा( जिला सचिव )
संघ के जिला सचिव श्री विजय कुमार पैंकरा ने कहा कि शिक्षकों से संबंधित किसी भी कार्य को ब्लॉक स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अवकाश संबंधी अभिलेखों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वेबसाइट में दर्ज किए जाने वाले सभी आवश्यक अवकाश संबंधी अभिलेखों को अति शीघ्र ऑनलाइन दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षकों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से शिक्षक हित में सभी लंबित कार्यों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।
शिक्षकों के सेवा संबंधी कार्यों का समय पर निराकरण जरूरी : अनुपमा कुजूर
संघ की जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा कुजूर ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े सेवा संबंधी सभी कार्यों को नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा पुस्तिका, अवकाश, वरिष्ठता एवं अन्य अभिलेखीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिक्षकों के आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख समय पर अद्यतन किए जाने से भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से शिक्षक हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कार्यों का शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण करने का आग्रह किया।
जिला उपाध्यक्ष -श्री दादू प्रसाद चंद्रा
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री दादू प्रसाद चंद्रा ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े सभी सेवा संबंधी कार्य नियमानुसार एवं समय पर पूर्ण किए जाने चाहिए। शिक्षक हित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार आदित्य
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार आदित्य ने कहा कि शिक्षकों की वरिष्ठता एवं सेवा अभिलेखों से जुड़े कार्यों में नियमों का पालन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। शिक्षक हित से जुड़े कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाने चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष श्री अजय वर्मा
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री अजय वर्मा ने कहा कि शिक्षकों से संबंधित लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। विभागीय स्तर पर सभी कार्य नियमों के अनुरूप समय पर पूर्ण होने चाहिए, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी न हो।
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी साहू
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी साहू ने कहा कि शिक्षकों की सेवा पुस्तिका एवं अवकाश संबंधी अभिलेखों को समय पर अद्यतन किया जाना चाहिए। शिक्षक हित से जुड़े किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।
संगठन प्रभारी श्री आशुतोष शर्मा
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के संगठन प्रभारी श्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षक हित के प्रत्येक जायज विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित मंच पर उठाता रहेगा। शिक्षकों को उनके अधिकार एवं सुविधाएं नियमानुसार प्राप्त हों, इसके लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा।
प्रवक्ता श्री सागर विश्वकर्मा
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के प्रवक्ता श्री सागर विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े सेवा संबंधी विषयों को संगठन लगातार प्रमुखता से उठाता रहेगा। नियमों के तहत शिक्षकों के कार्य समय पर पूर्ण हों और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए संगठन की आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।
अन्य पदाधिकारियों ने दी बधाई
ज्ञापन सौंपने वाले अध्यक्ष रविशंकर पैकरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पटेल, सहसचिव बलवंत डनसेना, सलाहकार सुश्री मंजूलता साहू एवं सदस्य अरुण सिदार के प्रयासों की सराहना करते हुए ज्ञापन सौंपने नहीं पहुंचे विकासखंड के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की हैं।
बधाई संप्रेषित करने वालों में संरक्षक गिरिश मालाकार, सचिव क्रांति पैकरा, जिला संगठन प्रभारी आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार अदित्य,, कार्यकारिणी अध्यक्षा सुनीता यादव, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पैकरा एवं प्रेमा साहू, कोषाध्यक्ष राजेश पैकरा, सह कोषाध्यक्ष श्रद्धा शर्मा, संगठन प्रभारी ठाकुर राम मालाकार, सह संगठन प्रभारी मनीषा पैकरा, सह मीडिया प्रभारी रूपवर्धन साहू, प्रवक्ता कृष्ण कुमार राठिया, सह प्रवक्ता अंकिता श्रीवास्तव, शैक्षणिक प्रभारी नरेंद्र पटेल, आईटी/डिजिटल प्रभारी पूजा पनिका तथा कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुमार भगत, जयकुमार साहू एवं अमित विश्वकर्मा सहित विकासखंड के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।
संघ ने उम्मीद जताई कि ज्ञापन में उठाए गए शिक्षकों के सेवा संबंधी सभी विषयों पर संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




